पृष्ठ

सोमवार, 9 नवंबर 2015

बिहार चुनाव नतीजे पर - पैरोडी गीत




देख तेरे बिहार की हालत क्या हो गई भगवांन
विकास छोड़ जात पात से ऊपर न उठ सका इंसान

गरीबी बेरोजगारी से बिहार का नाता
अब कैसे होगा उत्थान
जात पात से ऊपर न उठ सका इंसान

नौकरी चाकरी न अब इनको प्यारी
दिल दिमाग में आरक्षण भारी
भोली भाली जनता सारी
नितीश लालू का जंगलराज, सन्मति का दे वरदान

जात पात से ऊपर न उठ सका इंसान
देख तेरे बिहार की हालत क्या हो गई भगवांन
विकास छोड़ जात पात से ऊपर न उठ सका इंसान

अपना घर छोड़ अन्य राज्य में बसते
शिक्षा के लिए घर से दूर है जाते
हे भगवान्
अब भारत में कुछ बदलो इंसान
मातृभूमि का जो करे सम्मान
पेट में अन्न नही बीफ पर मचा देखो घमसान
सन्मति दे भगवान्

जात पात से ऊपर न उठ सका इंसान
देख तेरे बिहार की हालत क्या हो गई भगवांन
विकास छोड़ जात पात से ऊपर न उठ सका इंसान

अपहरण, फिरौती वाले है जीते
सबका साथ सबका विकास वाले हारे
चारा खा कर अब तक पेट न भरा
कर लो बिहार वाले हर जख्म हरा
जनता को बेवकूफ बनाने का तैयार हुआ प्लान

जात पात से ऊपर न उठ सका इंसान
देख तेरे बिहार की हालत क्या हो गई भगवांन
विकास छोड़ जात पात से ऊपर न उठ सका इंसान

- प्रतिबिम्ब बड़थ्वाल 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आपकी टिप्पणी/प्रतिक्रिया एवम प्रोत्साहन का शुक्रिया

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...